फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man committed suicide by hanging illicit relationship between wife and ASI in Dhanbad

Jharkhand : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी और ASI को पकड़ा था रंगेहाथ, मृतक थाने में बनाता था खाना

Fri, 23 Sep 2022 11:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 11:59 PM IST
सार

मृतक की पत्नी के एक एएसआई से अवैध संबंध हो गए। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों के लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। इसी बीच एक दिन सेंटू ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया था।

विज्ञापन
man committed suicide by hanging illicit relationship between wife and ASI in Dhanbad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने उसकी पत्नी और एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मृतक की पत्नी के एएसआई के साथ अवैध संबंधे थे। रगेंहाथ पकड़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रहने वाले सेंटू चक्रवर्ती की शादी सात पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ निरसा थाने में खाना बनाने का काम करता था। मृतक की मां का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी के एक एएसआई से अवैध संबंध बन गए। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों के लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। इसी बीच एक दिन सेंटू ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर एएसआई ने उसके साथ मारपीट की। मृतका की मां का कहना है कि एएसआई और अपनी पत्नी की करतूत से वह परेशान चल रहा था। जिसके बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। उधर घटना के बाद परिजनोंं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


थाना इंचार्ज सुनील कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेंटू की आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed