फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man arrested allegedly for demanding dowry and pronouncing triple talaq against his wife in West Singhbhum district of Jharkhand

Triple Talaq: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दहेज की मांग करने और तीन तलाक देने के आरोप में पति गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 03:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)।
पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jun 2022 03:07 AM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि आरोपी पति को मंगलवार को चाईबासा के मझगांव से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Man arrested allegedly for demanding dowry and pronouncing triple talaq against his wife in West Singhbhum district of Jharkhand
पत्नी को तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दहेज की मांग करने और पत्नी को कथित रूप से प्रताड़ित कर उसे तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि आरोपी पति को मंगलवार को चाईबासा के मझगांव से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 तीन तलाक बोलकर दिए गए तत्काल तलाक को शून्य और अवैध घोषित करता है। इसमें तत्काल तीन तलाक देने वाले पति को तीन साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सलमा खातून ने इस साल फरवरी में जमशेदपुर के आजादनगर निवासी अपने पति शेख निजाम उर्फ निजामुद्दीन के खिलाफ दहेज मांगने और तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सलमा खातून की शादी शेख निजाम के साथ वर्ष 2006 में हुई थी और शादी के बाद ठीक-ठाक से जिंदगी चलती रही, लेकिन अचानक शेख निजाम का रुख बदल गया और वह दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। 


आरोप है कि बाद में पति ने बात-बात पर मारपीट भी करना शुरू कर दिया। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली आई। कई बार पंचायत के द्वारा दोनों में सुलह का प्रयास किया गया लेकिन निजाम पत्नी को दहेज लाने और तलाक के लिए प्रताड़ित करता रहा और फिर उसने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद सलमा खातून ने मझगांव थाने में पति के विरूद्ध प्रताड़ना, दहेज मांगने और तलाक देने के मामला दर्ज कराया था।

मंगलवार को शेख निजाम जमशेदपुर से चाईबासा आया था। इसकी सूचना मझगांव पुलिस को मिली जिसके आधार पर चाईबासा से निजाम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed