फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man and woman parades naked over alleged extra marital relationship in Dumka police arrested six people

शर्मनाक: अवैध संबंधों के आरोप में महिला और पुरुष को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, छह गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 10:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Sep 2021 10:01 PM IST
सार

अवैध संबंधों के शक में दुमका जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने एक महिला और पुरुष को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस शर्मनाक हरकत के सामने आने के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
man and woman parades naked over alleged extra marital relationship in Dumka police arrested six people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले के एक गांव में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के आरोप में एक महिला और पुरुष को नग्न कर दिया गया और फिर पूरे गांव में उसी हालत में घुमाया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात को मफ्फसिल पुलिस थाने के तहत आने वाले मयूरनाचा गांव में हुई थी। महिला मयूरनाचा की रहने वाली है और पुरुष पड़ोसी गांव कुल्हड़िया का रहने वाला है। दोनों ही दिहाड़ी मजदूर हैं और साथ काम किया करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि दोनों पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस के पास इस घटना को लेकर 40-50 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से उन्होंने चार लोगों को नामजद भी किया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed