{"_id":"07619bc8c9e78e2005341c2887dd9130","slug":"loot-in-dhanbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा बोला, हां ये मेरी बहन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरा बोला, हां ये मेरी बहन है
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
धनबाद के एक घर में लुटेरे लूटपाट कर रह थे, तभी एक बदमाश ने घर की लड़की की ओर हाथ बढ़ाया, इस पर उनका एक साथी भड़क गया और लड़की से दूर रहने को कहा। लुटेरे ने पूछा तेरी बहन लगती है क्या? उसने कहा,"हां, बहन जैसी ही है।"
विज्ञापन
मामला मंगलवार रात का है। मनोज और अनिल नाम के दो भाईयों के घर डाका पड़ा, दोनों भाई शिक्षक हैं।
घटना के मुताबिक करीब चार बदमाश आए और पांच लाख लूट कर ले गए। डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहंचे और जांच पड़ताल की।
पीड़ित परिवार ने जो बताया वो थोड़ा हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने वहां तिलकुट और खैनी खाई, पानी पिया और करीब एक घंटे तक आराम से लूटपाट करते रहे।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक लुटेरों में से एक ने जब परिवार की एक लड़की के साथ लूटपाट करनी चाही तो उसका साथी भड़क गया और लड़की से दूर रहने को कहा। इस पर दोनों के बीच लड़ाई भी हुई।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।