फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls Election campaign Rajnath Singh rally in Dumka Jharkhand news in hindi

झारखंड: सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली, कहा- झामुमो आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त

Fri, 10 May 2024 03:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 May 2024 03:41 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के दौरान भारत आर्थिक समृद्धि में वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर था, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले शासन में देश पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election campaign Rajnath Singh rally in Dumka Jharkhand news in hindi
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में यहां रैली की।
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने केवल गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने रैली में कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के दौरान भारत आर्थिक समृद्धि में वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर था, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले शासन में देश पांचवें स्थान पर पहुंच गया। आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा सबसे समृद्ध देश होगा।"


सीता सोरेन के समर्थन में की रैली 
सीता सोरेन के समर्थन में वोट की अपील करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी को भी लोगों से आरक्षण छीनने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सम्मान को दांव पर लगा दिया है।" रैली को संबोधित करने के दौरान राजनाथ सिंह ने सीता सोरेन की जगह गलती से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम ले लिया था। बता दें कि हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गईं। वह झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed