फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls Election Campaign PM Modi Rally in Palamu Jharkhand news in hindi

Jharkhand: पलामू में PM मोदी ने कांग्रेस-झामुमो को घेरा, दोनों पर लगाया जनता की जायदाद हड़पने की कोशिश का आरोप

Sat, 04 May 2024 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 04 May 2024 12:18 PM IST
सार

PM Modi In Jharkhand: रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election Campaign PM Modi Rally in Palamu Jharkhand news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। झारखंड के पलामू में प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। उन्होंने कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जनता की जायदाद को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन


पलामू में पीएम मोदी की रैली
पलामू में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वोट के महत्व पर बात की। उन्होंने बताया कि 500 साल में जो नहीं हुआ, जनता के एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ। आज आयोध्या में राम मंदिर बन गया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा, "आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएम मोदी ने कहा, "आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।"

कांग्रेस, झामुमो और राहुल गांधी पर साधा निशाना
रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है - मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।"

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।" पीएम मोदी ने बताया कि जनता की सेवा करते हुए 25 साल होने वाला है, लेकिन इस 25 वर्षों में मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है।

कांग्रेस और झामुमो पर जनता की जायदाद हड़पने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ वे अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। अपने बच्चों के लिए ये लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे।

कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह झारखंड में रोजगार बढ़ाना चाहते हैं और यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर झारखंड की जनता की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की नजर केवल जनता की जायदाद पर है, उन्हें इसके अलावा कुछ नहीं दिखता। 


प्रधानमंत्री ने बताया कि जब देश का संविधान बन रहा था, तब यह तय किया गया था कि धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। अब कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि जब तक वह जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी वह धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने देंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed