फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls election campaign PM Modi rally in jharkhand news in hindi

Lok Sabha Polls: 'मेरा संकल्प अगले पांच वर्षों में तीन लाख लखपति दीदी बनाना', झारखंड में गरजे पीएम मोदी

Tue, 28 May 2024 04:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 04:17 PM IST
सार

झामुमो और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों के पास से नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls election campaign PM Modi rally in jharkhand news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दुमका में एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने संथाल को क्रांति की धरती बकहकर संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन की पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बताया कि उनका संकल्प अगले पांच वर्षों में तीन करोड़ माताओं, बहनों को लखपति दीदी बनाने का है। विपक्ष को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे दलित, आदिवासी और पिछड़ा आरक्षण की लूट नहीं होने देंगे। उन्होंने कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो काम 10 वर्षों में हुआ, अब अगले पांच साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले पांच साल में तीन करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है।"  उन्होंने कहा, "चार जून के बाद नई सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद मैं तीन करोड़ और पक्के घर गरीबों के लिए बनाऊंगा।"
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन को घेरा
दुमका में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मोदी कहता है कि मैं एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा। तो इंडी जमात को मिर्ची लग जाती है, ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है। इन्हें लगता है कि ये मोदी की छवि पर कीचड़ उछालेंगे तो मोदी डर जाएगा। ये अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि मोदी इनका नफरती प्रोपेगेंडा फेल करके रहेगा। ये चाहे कुछ भी कर लें मोदी दलित, आदिवासी और पिछड़ा आरक्षण की लूट नहीं होने देगा। ये मोदी की गारंटी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इनकी (इंडी गठबंधन) देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है- 
घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।"

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए केवल अपना वोटबैंक जरूरी है। उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं - नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी लूट लिया। अब झारखंड को इन लोगों से मुक्ति दिलानी ही होगी।

घुसपैठियों को बताया बड़ा संकट
झामुमो और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इन लोगों के पास से नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि झारखंड में बड़ा संकट घुसपैठियों का है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed