फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Latehar Police arrested two accused of cyber fraud, caught from Deoghar

Jharkhand: लातेहार पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, देवघर से पकड़े गए

Fri, 20 Jun 2025 06:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 06:31 PM IST
सार

लातेहार पुलिस ने एक महिला से सुखाड़ राहत योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ₹2.37 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
Latehar Police arrested two accused of cyber fraud, caught from Deoghar
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में लगातार बढ़ते साइबर अपराध के बीच लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार साइबर थाना की टीम ने देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक महिला से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ₹2,37,600 की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर देने के नाम पर महिला से की गई थी ठगी
इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के खरचा, रिचुघुटा निवासी इंद्रमुनी उरांव ने 6 मई को लातेहार साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुखाड़ राहत योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने के बहाने उनसे लाखों रुपये ठग लिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण (टेक्निकल एनालिसिस) के आधार पर जांच शुरू की और सुराग मिलने पर देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  दोबारा होगी एनटीपीसी परीक्षा, झारखंड के इन दो परीक्षा केंद्रों के लिए आरआरबी ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधियों के नाम और बरामद सामग्री
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कांग्रेस कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. बेलभद्र महतो और साउल अंसारी (26 वर्ष), पिता फारूक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, दो एटीएम कार्ड और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुअनि पिंटू कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार सिंह और विरेंद्र पासवान शामिल थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed