फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Yadav in RIMS get new diet chart from doctors asked if he can eat fish news in Hindi

अस्पताल में लालू: राजद प्रमुख का बना नया डायट चार्ट, डॉक्टरों से पूछा मछली खा सकेंगे या नहीं

Sat, 19 Feb 2022 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 19 Feb 2022 08:00 PM IST
सार

रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव के लिए यहां डॉक्टरों ने विशेष डायट चार्ट तैयार किया है। इस चार्ट को देखने के बाद लालू यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में डॉक्टरों से पूछ लिया कि मछली खा सकेंगे या नहीं। 

विज्ञापन
Lalu Yadav in RIMS get new diet chart from doctors asked if he can eat fish news in Hindi
लालू प्रसाद यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस समय झारखंड के रांची में रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल में भर्ती हैं। चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू का बीते दिनों रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ गया था। लालू के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही चिकित्सकों की टीम के मुताबिक उनका मधुमेह का स्तर अभी भी अनियंत्रित है और किडनी की स्थिति भी सामान्य नहीं है। इसके चलते आहार विशेषज्ञ ने उनके लिए एक डायट चार्ट बनाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालू यादव ने डायट चार्ट देखते ही डॉक्टरों से पूछा कि मछली खा सकते हैं या नहीं। इस पर डॉक्टरों ने उनसे कहा कि सप्ताह में एक बार ही मछली खा सकते हैं और वह भी अधिकतम दो पीस। डॉयट चार्ट में लालू को कम सोडियम यानी नमक लेने के लिए कहा है। वहीं, चीनी भी न के बराबर लेने के लिए कहा हया है। उनके डायट चार्ट में सुबह का नाश्ता,दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात का भोजन शामिल किया गया है। उन्हें उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर आदि का अधिक सवन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


खाने के बहुत शौकीन हैं लालू यादव, डायबिटिक नेफ्रोपैथी की है समस्या
लालू यादव की जीवनशैली से वाकिफ लोगों का कहना है कि वह खाने के काफी शौकीन हैं और उन्हें कोई भी डायट चार्ट दिया जाए वह अपनी पसंद का भोजन ही करते हैं। पिछली बार भी जब वह रिम्स में भर्ती थे तब भी अपनी पसंद का खाना ही खाते थे। यह डायट चार्ट बनाने वाली रिम्स की आहार विशेषज्ञ मीनाक्षी का कहना है कि लालू यादव को डायबिटिक नेफ्रोपैथी की समस्या है। डायबिटीज का किडनी पर काफी असर पड़ता है। इसलिए उनका डायट चार्ट भी उसी के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रमुख के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें पोटैशियम और सोडियम युक्त आहार लेने से परहेज करने को कहा गया है। काजू, किशमिश समेत अन्य ड्राइ फ्रूट्स से भी दूर रहने के की सलाह दी गई है। इसके अलावा पालक और टमाटर भी खाने से मना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed