फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP President Nitin Naveen to visit Ranchi on October 24–25; will hold discussions on 'Mission 2029'

झारखंड राजनीति: मिशन 2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, 24 अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नवीन

Thu, 15 Oct 2026 02:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 02:30 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्तूबर को रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठन की मजबूती, मिशन 2029 की रणनीति और गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
BJP President Nitin Naveen to visit Ranchi on October 24–25; will hold discussions on 'Mission 2029'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब मिशन 2029 की रणनीति को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित इस दौरे के दौरान वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। साथ ही, मिशन 2029 के तहत पार्टी की भावी कार्ययोजना और आने वाले दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

विज्ञापन

इस दौरे में गिरिडीह उपचुनाव भी भाजपा के एजेंडे में प्रमुखता से रहेगा। पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए संभावित प्रत्याशी और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी। भाजपा नेताओं का मानना है कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर चुनाव में मजबूत चुनौती पेश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड न्यूज: रांची नगर निगम का घेराव, मजदूरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। वहीं, प्रदेश प्रभारी आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की विकास और आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह उपचुनाव में जीत हासिल करना पार्टी की प्राथमिकता है। भाजपा इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed