फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Khunti Raid Magisterial inquiry to probe conduction in death of the senior citizen

झारखंड: खूंटी में रेड के दौरान आरोपी के 80 वर्षीय पिता की मौत, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वालों को बनाया बंधक

Sun, 27 Nov 2022 06:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Nov 2022 06:18 PM IST
सार

 झारखंड के खूंटी में  वांछित अपराधी कालू के आवास पर  छापेमारी के दौरान उसके परिवार के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Khunti Raid Magisterial inquiry to probe conduction in death of the senior citizen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के रोड़ो इस्लामपुर गांव में देर रात रेड डालने आई पुलिस खुद मुश्किल में पड़ गई। दरअसल, पुलिस की टीम वांछित अपराधी कालू के आवास पर छापा मारने के लिए भारी दल-बल के साथ उसके घर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान आरोपी के 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


प्रथमदृष्टया बुजुर्ग की मौत में पुलिस की संलिप्तता नहीं: खूंटी एसपी
खूंटी के एसपी अमन कुमार ने कहा कि झारखंड के खूंटी में  वांछित अपराधी कालू के आवास पर  छापेमारी के दौरान उसके परिवार के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी की कार्रवाई की मजिस्ट्रियल जांच होगी। प्रथमदृष्टया-वरिष्ठ नागरिक की मौत में पुलिस की संलिप्तता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन


दरवाजा जबरदस्ती तोड़ घर में घुसी पुलिस: परिजन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के  दौरान पुलिस उनके घर के तीन दरवाजे को जबरदस्ती तोड़कर अंदर आई। घर में इजहार की पत्नी, बच्चे, पिताजी और अन्य सदस्य मौजूद थे। बच्चे डर गए थे। वहीं आरोपी कल्लू के पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed