{"_id":"5a3ba1564f1c1b193e8ba0b6","slug":"jppc-chief-dr-ajay-kumar-said-lathi-charge-on-congressman-for-opposing-against-bribery-is-barbarism","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अजय बोले- घूसखोरी का विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अजय बोले- घूसखोरी का विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना बर्बरता
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
अजय कुमार
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किए जाने को पुलिस की बर्बरता करार दिया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घूसखोरी का पैसा अधिकारी से लेकर मंत्री तक पहुंचाया जा रहा है। घूस का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है।
डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर के एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू से भी बात की है। एसएसपी ने घटना की जांच करने की बात कही और दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदेश में घूसखोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना के बाद अपना कार्यक्रम रद्द कर दिए।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का गुरुवार को पलामू दौरा प्रस्तावित था। डॉ. अजय ने बताया कि लाठी चार्ज के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की जाएगी।