फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM workers block roads, shut shops in Sahebganj against ED summons to CM

Jharkhand: सीएम सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ JMM का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती बंद कराईं दुकानें

Wed, 17 Jan 2024 01:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

साहिबगंज के जेएमएम अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने जिले में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि सुबह के आठ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बंद का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
JMM workers block roads, shut shops in Sahebganj against ED summons to CM
झामुमो का प्रदर्शन

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा था। ईडी के इसी समन का जेएमएम कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। 
विज्ञापन


जेएमएम कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन 
केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने साहिबगंज और अन्य कई इलाकों में यातायात पर रोक लगाने के साथ दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाया। सूत्र के अनुसार, ईडी ने हेमंत सोरेन को 13 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था। सीएम सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसके जवाब में सोरेन ने ईडी को कहा था कि वे उनका जवाब 20 जनवरी को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


साहिबगंज के जेएमएम अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने जिले में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि सुबह के आठ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। एंबुलेंस, रेल और दुध के वाहनों समेत कई आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहां ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाईं है। लेकिन भाजपा के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियां उन्हें परेशान कर रहीं है। इसके विरोध में हमने यह बंद का आह्वान किया है।' 


बता दें कि हेमंत सोरेन ने ईडी के सात समन को नजरअंदाज किया था, जिसके बाद ईडी ने उन्हें चिट्ठी भेजी। इस मामले में अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें एक 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed