Jharkhand: झामुमो विधायक कल्पना सोरेन का BJP पर हमला, कहा- भाजपा चाहती है गरीब बना रहे झारखंड
विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में हैं, लेकिन जब केंद्र के खेलो इंडिया के तहत फंड की बात आती है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर है।
विस्तार
झारखंड में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झामुमो विपक्षी पार्टी भाजपा पर हावी है। रविवार को सिमडेगा में एक रैली के दौरान झामुमो विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि झारखंड गरीब बना रहे। इसलिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बजट देने के मामले में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हॉकी जैसे खेलों में झारखंड की अपनी अलग पहचान है। राज्य में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में हैं, लेकिन जब केंद्र के खेलो इंडिया के तहत फंड की बात आती है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर है। केंद्र सारा फंड अपने राज्यों को देता है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया कि खेल ही नहीं अन्य योजनाओं में भी झारखंड को भेदभाव झेलना पड़ रहा है।
कल्पना सोरेन ने दावा किया कि आवास योजना के तहत झारखंड को जो फंड मिलना चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को दिया गया। भाजपा नेता नहीं चाहते कि झारखंड के लोग शिक्षित हों या खेलों में आगे बढ़ें। वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब रहे। सोरेन ने दावा किया कि केंद्र झारखंड का खनिज चाहता है, लेकिन, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से राज्य के कोयला रॉयल्टी के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये मांगते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को करारा जवाब दिया और आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही होगा।
गोगो दीदी योजना पर किया था कटाक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘गोगो दीदी’ योजना के लिए भाजपा की आलोचना की थी। इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी का एक और जुमला करार दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.