फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM alleges CRPF soldiers trying to enter CM Hemant Soren residence

जेएमएम का आरोप: ईडी पूछताछ के दौरान CRPF जवानों ने की सीएम आवास में घुसने की कोशिश, सरकार से जांच की मांग

Mon, 22 Jan 2024 12:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:09 AM IST
सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने  सीआरपीएफ जवानों की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा यह अवैध था। झामुमो महासचिव सुप्रिया भट्टाटचार्य और विनोद कुमार पांडे ने एक बयान जारी कर कहा कि पूछताछ के दौरान 2000 सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

विज्ञापन
JMM alleges CRPF soldiers trying to enter CM Hemant Soren residence
Hemant Soren - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रवर्तन निदेशालय सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान, ईडी से पूछताछ के दौरान 500 सीआरपीएफ जवान सीएम आवास में घुसने की कोशिश करने लगे। सीआरपीएफ की इसी कार्रवाई पर सत्तारूढ़ दल ने इसकी आलोचना की है।

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने  सीआरपीएफ जवानों की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा यह अवैध था। झामुमो महासचिव सुप्रिया भट्टाटचार्य और विनोद कुमार पांडे ने एक बयान जारी कर कहा कि पूछताछ के दौरान 2000 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सीएम आवास के आसपास सीआरपीसी की धारा-144 लागू किया गया था। तभी बसों में लगभग 500 सीआरपीएफ बिना अनुमति सीएम आवास में घुसने की कोशिश करने लगे। यह अवैध और उत्तेजक है। यह एक साजिश है।

विज्ञापन

झामुमो ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दे, जिससे सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।


सीएम को सात बार समन कर चुकी ईडी
गौरतलब है कि इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी मुख्यमंत्री को सात बार समन कर चुकी है। ईडी के आठवें समन पर मुख्यमंत्री ने ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी का समय दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed