फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhnad_ranchi_loksabha elections

झारखंड के लिए तो दुमका ही है काशी

Wed, 23 Apr 2014 10:36 AM IST
आशीष झा, अमर उजाला, रांची
आशीष झा, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 23 Apr 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
jharkhnad_ranchi_loksabha elections

झारखंड में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 24 अप्रैल को होगा। इस चरण में संथाल की तीन सीटों के अलावा धनबाद में वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


देश में चाहे लोगों की नजर काशी पर टिकी हो, लेकिन आदिवासी समाज दुमका को ही काशी मान रहा है। यहां से आदिवासियों के दो बड़े नेता शिबू सोरेन और बाबू लाल मरांडी मैदान में हैं।

ऐसे में यहां से जीतने वाला ही आदिवासियों का सबसे बड़ा नेता माना जाएगा। भाजपा के सुनील सोरेन यहां कमजोर उम्मीदवार हैं।

शिबू सोरेन जहां अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वहीं झाविमो के बाबूलाल मरांडी भी अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला है। दुमका राज्य की उपराजधानी भी है, लेकिन कुछ कैबिनेट की बैठकों के अलावा यहां कुछ खास नहीं हुआ। ऐसे में विकास यहां सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछले 14 साल में एक यूनिवर्सिटी को छोड़कर इस क्षेत्र को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कारखाने नहीं खुले। यहां पलायन भी यहां एक बड़ा मुद्दा है। चार सीटों पर 24 अप्रैल को होने वाले मतदान में दुमका को छोड़ बाकी की तीनों सीटें अभी भाजपा के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा के लिए संथाल में साख बचाने की चुनौती है। गोडडा से भाजपा के निशिकांत दुबे इस बार मुश्किल में दिख रहे हैं। जेवीएम के प्रदीप यादव और कांग्रेस के फुरकान अंसारी ने यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

राजमहल में भी भाजपा को जीत दोहराना आसान नहीं है। यहां भाजपा के देवीधन बेसरा का जेवीएम के विजय हंसदा से सीधा मुकाबला है। सीधा मुकाबला होने से बेसरा की परेशानी बढ़ गयी है। धनबाद में भाजपा के पशुपतिनाथ सिंह बहुकोणीय मुकाबले में फंसे हुए हैं।

यहां से कांग्रेस के अजय दुबे, जेवीएम के समरेस सिंह और तृणमूल के चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे मैदान में हैं। ददई कहने को पलामू से हैं लेकिन धनबाद में इन्होंने काफी समय गुजारा है। पूर्व सांसद भी रह चुके हैं।

इसी प्रकार कांग्रेस के अजय दुबे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन विस्थापितों के बीच इनकी लोकप्रियता काफी है। माफिया और बाहुबली होने के कारण यह सभी प्रकार से टक्कर देने में सक्षम दिख रहे हैं। जेवीएम के समरेस सिंह यहां मुकाबले को बहुकोणीय बनाने में सफल रहे हैं।


जीत-हार का फैसला काफी कम वोटों के अंतर से होगा। भाजपा को वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद है। पिछले चरण में भी जमशेदपुर में अंतिम समय में हुए ध्रुवीकरण के कारण भाजपा की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भाजपा झारखंड में अपनी पुरानी सीट बचा न सके लेकिन पुराने आंकड़े जरूर पा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed