फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhandis would have had to struggle for long had Vajpayee not formed state says Champai Soren

Jharkhand: 'अटल जी झारखंड को राज्य का दर्जा नहीं देते तो...', पूर्व पीएम के 100वें जन्मदिन पर बोले चंपई सोरेन

Wed, 25 Dec 2024 06:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

भाजपा नेता चंपई सोरेन ने बताया कि झारखंड खासकर जमशेदपुर के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा संबंध है। अटल बिहारी वाजपेयी ने कई बार राज्य का दौरा किया

विज्ञापन
Jharkhandis would have had to struggle for long had Vajpayee not formed state says Champai Soren
चंपई सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 100वें जन्मदिन के मौके पर याद किया। उन्होंने बताया कि अगर अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का दर्जा नहीं दिया होता तो यहां के लोगों को कई वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता और अधिक बलिदान देना पड़ता। चंपई सोरेन ने दिवंगत प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 
विज्ञापन


चंपई सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "तत्कालीन अविभाजित बिहार की राजद सरकार के कड़े विरोध के बावजूद पूर्व पीएम ने अलग झारखंड बनाने का अपना वादा पूरा किया।" उन्होंने आगे कहा, "1999 में दुमका में चुनाव प्रचार को संबोधित करते हुए अटल जी ने वादा किया था कि अगर आप मेरी सरकार बनाने में मदद करेंगे तो मैं आपको एक अलग राज्य का उपहार दूंगा।" उन्होंने केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद अलग झारखंड के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन


चंपई सोरेन ने आगे कहा, "अगर अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने झारखंड राज्य का गठन नहीं किया होता तो झारखंड के लोगों को कई वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता।" उन्होंने बताया कि झारखंड खासकर जमशेदपुर के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा संबंध है। अटल बिहारी वाजपेयी ने कई बार राज्य का दौरा किया और अपनी रैलियों में भीड़ का ध्यान अपनी तरफ खींचा। भाजपा नेता ने कहा कि वाजपेयी ने राज्य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने आगे बताया कि 1999 में वाजपेयी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में हो रहा भ्रष्टाचार: चंपई सोरेन
झारखंड के पूर्व सीएम ने कहा, "अटल जी के पास झारखंड विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण था। उन्होंने आदिवासियों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन आज राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। आदिवासियों की आबादी तेजी से घट रही है क्योंकि घुसपैठिए हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आज अटल जी जहां भी होंगे उन्हें ये देखकर दुख होगा।" चंपई सोरेन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अटल जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed