फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand:women will get 2 special leave under sarva shiksha abhiyan

झारखंड: महिला कर्मचारियों को मिलेगी दो विशेष छुट्टी

Sun, 26 Feb 2017 07:59 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand:women will get 2 special leave under sarva shiksha abhiyan
रघुवर दास, झारखंड, सीएम

झारखंड सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने कहा है कि आगामी वित्त वर्ष में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों को दो दिन की विशेष छुट्टी की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपीसी) के निदेशक मुकेश कुमार ने कहा है कि इसके लिए कार्यकारी समिति के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की अध्यक्षता में इस विशेष प्रावधान को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में सभी महिला कर्मचारियों और भावी माताओं को 180 दिनों कि मातृत्व अवकाश की भी मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


इस साल जेईपीसी ने सर्व शिक्ष अभियान के तहत 2,800 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव केंद्रीय सर्व शिक्षा अभियान समिति के पास भेज दिया है। इसके साथ ही जेईपीसी की एक टीम इस मांग को लेकर रविवार को केंद सरकार से मुलाकात करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेईपीसी के निदेशक ने कहा कि भेजे गए प्रस्ताव में 15 प्रतिशत के हिसाब से 70 हजार पारा शिक्षक के मानदेय में वृद्धि और एक हजार रुपये भत्ते का भी प्रावधान है। इसके अलावा तस्करी के शिकार लोगों के लिए रांची और दूमका में दो स्कूलों का भी प्रस्ताव एसएसए के पास भेजा गया है। हालांकि हमने प्रस्ताव में 4000 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए एक विशेष कोष और राज्य में चल रहे 261 मॉडल स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए विशेष फंड की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed