फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand woman throws 5-yr-old step-grandson into well to avenge humiliation

झारखंड: बदला लेने के लिए सौतेली दादी ने अपने ही पोते को कुएं में फेंका, जेल भेजी गई आरोपी महिला

Fri, 15 Sep 2023 09:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 09:48 PM IST
सार

Jharkhand: जारीबाग जिले में पीड़ित के माता-पिता द्वारा किए गए अपमान का बदला लेने के लिए एक बच्चे को उसकी सौतेली दादी ने ही कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Jharkhand woman throws 5-yr-old step-grandson into well to avenge humiliation
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हजारीबाग जिले में पीड़ित के माता-पिता द्वारा किए गए अपमान का बदला लेने के लिए एक बच्चे को उसकी सौतेली दादी ने ही कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
कटकमसांडी थाना अंतर्गत उलंग गांव निवासी आरोपी महिला (55 वर्षीय) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। बच्चे की पहचान फैजल अंसारी (पांच वर्षीय) रोज के रूप में हुई है। उसी की उम्र का एक रिश्तेदार आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने के बाद एक साथ घर आता था। लेकिन, रिश्तेदार गुरुवार को अकेले घर आया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने फैजल की तलाश शुरू की और उसे एक कुएं के पास उसकी चप्पलें मिलीं। बच्चे के गले में दो ईंटें बंधी हुई थी और उसका शव गुरुवार शाम को कुएं से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को परिवार के किसी सदस्य के शामिल होने का संदेह हुआ। मृतक लड़के के पिता को सौतेली मां सरबारी खातून का व्यवहार भी संदिग्ध लगा और उसने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में उसका नाम शामिल कर लिया।


मिश्रा ने बताया कि थाने में गहन पूछताछ के दौरान खातून रो पड़ी और उसने स्वीकार किया कि उसने लड़के की हत्या की है। महिला ने बताया कि उसने अपराध इसलिए किया क्योंकि पीड़ित के माता-पिता उसे लगातार अपमानित कर रहे थे और वह उन्हें सबक सिखाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed