{"_id":"62ca3d10fdc58150a74b865b","slug":"jharkhand-woman-murdered-after-rape-then-set-fire-by-pouring-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, पहले पत्थर से कूचा फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, पहले पत्थर से कूचा फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Sun, 10 Jul 2022 08:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:59 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र 18 से 20 साल के करीब बताई जा रही है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर पत्थरों से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती से पहले दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए शव को भी जला दिया गया। पुलिस ने बताया, शव को बुरी तरह से जलाया गया है, जिससे युवती की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला नरकोपी थाना क्षेत्र के वनटोली आश्रम के पास चट्टी रोड का है। पुलिस ने बताया, यहां सूनसान इलाके में एक निर्माणाधीन घर से शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पत्थर से कूचकर हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र 18 से 20 साल के करीब बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी गांव से युवती को पकड़कर लाए थे। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर पत्थरों से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। मौके से शराब की बोतलें व पेट्रोल की शीशी बरामद हुई है।
विज्ञापन