{"_id":"62643600665201340305e340","slug":"jharkhand-woman-killed-as-ied-laid-by-maoists-explodes-muder-and-gang-rape-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: माओवादियों की बिछाई आईईडी फटने से महिला की मौत, पढ़ें राज्य की कुछ अहम खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: माओवादियों की बिछाई आईईडी फटने से महिला की मौत, पढ़ें राज्य की कुछ अहम खबरें
Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
सार
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने कहा कि ऑपरेशन डबल बुल के दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को पुलिस ने नष्ट कर दिया था। ऐसा लगता है कि कुछ आईईडी अभी भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में लोहरदगा-लातेहार सीमा पर जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा करने के दौरान माओवादियों द्वारा रखी गई आईईडी फटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को बुलबुल के जंगल में हुई, जब लातेहार जिले की रहने वाली शकुंती देवी महुआ के फूल इकट्ठा कर रही थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बारे में तब पता चला जब शनिवार को उसका शव गांव लाया गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने कहा कि ऑपरेशन डबल बुल के दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को पुलिस ने नष्ट कर दिया था। ऐसा लगता है कि कुछ आईईडी अभी भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 8 फरवरी को बुलबुल के जंगलों में शुरू हुए इस ऑपरेशन में सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर रैंक के नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
महिला ने जेठ और जेठानी की हत्या की
वहीं, एक अन्य मामले में गुमला जिले में चौनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में 50 साल की सुमित्रा देवी ने डायन होने के शक में कुल्हाड़ी से वार कर अपने जेठ और जेठानी की हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
छह नाबालिगों ने 10 साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म
दूसरी ओर, झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई, जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।