{"_id":"65d3490e1af3664bd903c021","slug":"jharkhand-woman-jumps-into-well-with-kids-3-children-die-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात; महिला ने बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात; महिला ने बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मासूमों की मौत
Mon, 19 Feb 2024 05:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, सरायकेला (खरसवां)
पीटीआई, सरायकेला (खरसवां)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के सरायकेला-खरसवां जिले में पारिवारिक झगड़े के बाद मां अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला की पहचान पूजा महतो के रूप में हुई है। उसे ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला को इलाज के लिए खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, लोहरदगा जिले की रहने वाली पूजा का शनिवार को अपने मायके जाने को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (सरायकेला) दिलीप खलको ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों को साथ लेकर उस समय कुएं में कूद गई, जब उसका पति किसी काम से रांची गया था। तीन नाबालिगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और आर्यन महतो के रूप में हुई। पूजा को बचा लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शाम तक सभी शव बरामद कर लिए गए। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन