फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Mother Fight With Venomous Snake To Save Baby Girl Know What Happens Next

मां योद्धा होती है: बच्ची को बचाने के लिए सांप पर लेट गई महिला, तीन बार काटा फिर भी नहीं हुई टस से मस

Mon, 07 Nov 2022 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 10:24 AM IST
सार

जब महिला को कुछ समझ नहीं आया, तो वह सांप पर ही लेट गई। इस दौरान महिला को सांप ने तीन बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में सांप वहां से चला गया।

विज्ञापन
Jharkhand News Mother Fight With Venomous Snake To Save Baby Girl Know What Happens Next
me

विस्तार

फिल्म केजीएफ का एक चर्चित डॉयलाग है- 'दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है।' यह सिर्फ एक डॉयलाग नहीं बल्कि सच्चाई भी है और एक बार फिर से एक मां ने अपनी बेटी को बचाने के लिए इसे सच कर दिखाया है। घटना झारखंड की है। यहां के भुरकुंडा में एक मां अपनी दुधमुंही बच्ची को बचाने के लिए जहरीले सांप तक से भिड़ गई। 

विज्ञापन


उसने अपनी बेटी पर आंच नहीं आने दी। हालांकि, सांप से लड़ते-लड़ते वह खुद घायल हो गई। सांप ने उसे तीन बार काटा। अब घायल महिला का रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


नदी पर स्नान करने गई थी महिला 
जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा नलकारी नदी के तट चरण मांझी की पत्नी सरिता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ स्नान करने गई थी। वह बच्ची को नदी किनारे बिठा कर स्नान करने लगी। तभी एक सांप बच्ची की तरफ बढ़ रहा था, जिसे देखकर वह रोने लगी। महिला ने जब यह देखा तो वह मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप पर लेट गई महिला 
जब महिला को कुछ समझ नहीं आया, तो वह सांप पर ही लेट गई। इस दौरान महिला को सांप ने तीन बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में सांप वहां से चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed