{"_id":"6386eb5a4602957b2822befd","slug":"jharkhand-woman-celebrated-unique-birthday-of-beloved-dog-oscar-feast-given-to-300-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: प्यारे 'ऑस्कर' का मनाया अनोखा बर्थडे, कार्ड छपवाकर बांटे, 300 लोगों को दी दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: प्यारे 'ऑस्कर' का मनाया अनोखा बर्थडे, कार्ड छपवाकर बांटे, 300 लोगों को दी दावत
Wed, 30 Nov 2022 11:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:04 AM IST
सार
सुमित्रा ने इस पपी को दिल जान से पाला पोसा। उसका नाम सुमित्रा ने 'ऑस्कर' रख दिया। ऑस्कर भी अपने वफादारी के मूल स्वभाव के अनुसार परिवार में घुल मिल गया। वह परिवार का ही एक सदस्य बन गया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के धनबाद की एक महिला अपने प्यारे पपी 'ऑस्कर' का अनोखा जन्मदिन मनाकर क्षेत्र में खूब ख्याति पाई है। उसने बाकायदा कार्ड छपवाकर न्योते दिए और करीब 300 लोगों को शानदार दावत दी।
विज्ञापन
धनबाद के लोयाबाद की सुमित्रा कुमारी द्वारा आयोजित श्वान का जन्म दिन कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया है। सुमित्रा ने कार्यक्रम में अपने परिजनों व प्रियजनों के अलावा मोहल्ले के तमाम लोगों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
लोयाबाद में रहने वाली सुमित्रा के अनुसार पिछले साल 29 नवंबर को वह मटकुरिया पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भराने गई थी। तभी एक बस ने एक मादा श्वान और उसके तीन बच्चे को कुचलकर मार दिया था। वहीं, उनके शवों के पास पिल्ला मानो विलाप कर रहा था। कोई उसे संभालने वाला नहीं था। तभी सुमित्रा की संवेदना जागी और उसने उसे उठाया और अपने साथ लेकर घर आ गई।
विज्ञापन
29 नवंबर को मनाया जन्मदिन
सुमित्रा ने इस पपी को दिल जान से पाला पोसा। उसका नाम सुमित्रा ने 'ऑस्कर' रख दिया। ऑस्कर भी अपने वफादारी के मूल स्वभाव के अनुसार परिवार में घुल मिल गया। वह परिवार का ही एक सदस्य बन गया था। चूंकि, सुमित्रा ऑस्कर को 29 नवंबर को अपने घर लाई थी, इसलिए इसे उसने जन्मदिन मानते हुए कार्यक्रम रखा।
सुमित्रा ने ऑस्कर के जन्मदिन के लिए निमंत्रण पत्र छपवाया और 300 लोगों को आमंत्रित किया। इन सभी को शानदार दावत दी गई। उसने ऑस्कर के जन्मदिन के मौके पर एक कुष्ठ आश्रम में रोगियों में फल भी वितरित किए।
बकरे की बलि भी दी गई
प्रिय पपी की सलामती व लंबी उम्र के लिए लोयाबाद के काली मंदिर में बकरे की बलि भी दिलवाई। सुमित्रा कुमारी का कहना है कि ऑस्कर जब से घर आया है, उसके परिवार में सब अच्छा हो रहा है। उसका परिवार ऑस्कर को अपने लिए तकदीर बदलने वाला मानता है।