फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand will get second Sainik School, infrastructure will be strengthened in Tilaiya

Jharkhand News: झारखंड को मिलेगा दूसरा सैनिक स्कूल, तिलैया में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत

Fri, 25 Jul 2025 04:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल खोलने की दिशा में प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। सैनिक स्कूल तिलैया में छात्रों की संख्या सबसे अधिक (875) होने के कारण इसकी जरूरत बताई गई। 
 

विज्ञापन
Jharkhand will get second Sainik School, infrastructure will be strengthened in Tilaiya
मुख्य सचिव अलका तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्कूली शिक्षा सचिव को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सैनिक स्कूल तिलैया पहले से संचालित है, लेकिन छात्रों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त स्कूल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। फिलहाल तिलैया सैनिक स्कूल में देशभर के अन्य सैनिक स्कूलों की तुलना में सर्वाधिक 875 छात्र अध्ययनरत हैं। मुख्य सचिव शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और समस्याओं पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


9.49 करोड़ की लागत से बनेगी नई जलापूर्ति योजना
बैठक में बताया गया कि सैनिक स्कूल तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये की लागत से नई जलापूर्ति योजना तैयार की जाएगी, जिसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा दे दी गई है। इसके अलावा स्कूल परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन


स्टाफ क्वार्टरों का होगा रखरखाव, कर्मियों को मिल सकते हैं सरकारी लाभ
मुख्य सचिव ने भवन निर्माण विभाग को स्कूल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टरों के मरम्मत और रखरखाव के लिए निर्देश दिए। वहीं, सैनिक स्कूल प्रशासन ने कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस और अन्य लाभ राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर अनुमानित खर्च करीब 7 करोड़ रुपये आएगा। इस प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को अन्य राज्यों के सैनिक स्कूलों के मॉडल का अध्ययन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित, आशीष अक्षर ने किया टॉप; 342 उम्मीदवार सफल

अब कोडरमा में ही होगी छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच

अब सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में ही कराई जाएगी। अब तक छात्रों को इसके लिए हजारीबाग जाना पड़ता था, जिससे छात्रों और प्रबंधन को असुविधा होती थी। इस अहम बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल तिलैया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed