फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand will get outstanding 5,000 million amount

झारखंड को मिलेगी बकाया 5000 करोड़ राशि

Sat, 09 Feb 2013 10:52 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Feb 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
jharkhand will get outstanding 5,000 million amount

राजधानी रांची पहुंची वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों की टीम के साथ हुई बैठक में राज्य को करीब पांच हजार करोड़ रूपये की बकाया राशि देने पर सहमति दी गई। इस बैठक में झारखंड के अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष राज्य के विकास की राह में आनेवाली समस्यायें भी रखीं।

विज्ञापन


राज्य के विकास का खाका तैयार करने के लिये आई केंद्रीय अधिकारियों की टीम के साथ रांची में राज्य के अधिकारियों की आईआईसीएम में शुक्रवार को दिनभर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ ने की। बैठक में झारखंड के विकास से संबंधित कई मुद्दे उठाये गये।
विज्ञापन


अधिकारियों की इस बैठक में मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने की बात कही गई। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित अत्याधुनिक थानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के साथ ही पुलिस के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही केंद्रीय अधिकारियों के साथ झारखंड ने केंद्र के पास लंबित मामलों की चर्चा की। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता मद में 3,900 करोड़ में से राज्य को अब तक सिर्फ 1100 करोड़ ही मिले हैं। 13वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में मंजूर 1500 करोड़ रुपये में से भी केवल 800 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रशिक्षण मद के 129 करोड़ केंद्र के पास बकाया हैं।


अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा की दूसरी किश्त भी अब तक जारी नहीं की गयी है, जबकि राज्य ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। झारखंड की ओर से मनरेगा में निर्धारित मजदूरी 122 रुपये को बढ़ा कर राज्य में लागू न्यूनतम मजदूरी 154.54 रुपये के बराबर करने की मांग की। केंद्रीय अधिकारियों ने इस पर जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही है। साथ ही राज्य को 5000 करोड़ की बकाया राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed