फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand wagons of goods train derail in Tatanagar services affected news and updates

Jharkhand: झारखंड में मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, रेलवे सेवाएं बाधित

Tue, 16 Jan 2024 04:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 04:27 PM IST
सार

बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया और इनके रवाना होने के समय में बदलाव किया गया। 

विज्ञापन
Jharkhand wagons of goods train derail in Tatanagar services affected news and updates
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में टाटानगर यार्ड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में रेल सेवाएं बाधित रहीं। रेलवे के एक अफसर ने बताया कि यह घटना मंगलवार अल-सुबह सवा तीन बजे के आसपास हुई। इसके चलते टाटानगर-चक्रधरपुर सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया और इनके रवाना होने के समय में बदलाव किया गया। जिन ट्रेनों पर असर पड़ा, उनमें पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, गोरखपुर-शालीमार वीकली एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और गीतांजली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल रहीं।  
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सुबह 6.30 बजे अप पटरी पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई, जबकि डाउन लाइन सुबह 9.30 बजे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी। चक्रधरपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन और टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन को दिन के लिए रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed