{"_id":"63308d6edcb7f6046032c812","slug":"jharkhand-two-killed-in-motorcycle-tractor-collision-in-dumka-woman-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दुमका में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दुमका में मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत, महिला की हालत गंभीर
Sun, 25 Sep 2022 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:48 PM IST
सार
मुफस्सिल थाने के प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग इसी क्षेत्र में स्थित अपने गांव असना जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने के प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग इसी क्षेत्र में स्थित अपने गांव असना जा रहे थे। तभी नकटी गांव के समीप यह हादसा हो गया। घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन