फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Two children and a woman died due to snakebite in Palamu, one in critical condition

Jharkhand News: पलामू में सर्पदंश से दो बच्चों और एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 11 Jul 2025 04:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 04:22 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार रात दो अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की घटनाओं में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नरसिंहपुर पत्रा गांव में भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के दूर के रिश्तेदार अर्जुन कुमार (10) और देव कुमार (12) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Jharkhand Two children and a woman died due to snakebite in Palamu, one in critical condition
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार रात दो अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की घटनाओं में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। पहली घटना पांकी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पत्रा गांव की है, जहां एक ही परिवार के दो बच्चों को सोते समय सांप ने डस लिया। मृतक बच्चे अर्जुन कुमार (10) और देव कुमार (12)  भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक आलोक चौरसिया ने बताया कि दोनों बच्चे अपने पिता प्रेम चौरसिया के साथ सो रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तीनों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। रास्ते में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता प्रेम चौरसिया की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


दूसरी घटना बंसडीहा गांव की है, जहां एक दंपति को सांप ने काट लिया। दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई। उनके पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन सतर्क है। सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed