फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Tribal land scam Ex minister Anosh Ekka and wife convict Jail sentence know case and court verdict

आदिवासी भूमि घोटाले: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और पत्नी को 7-7 साल की सजा, जानिए पूरा मामला

Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
सार

झारखंड के बहुचर्चित आदिवासी भूमि घोटाले को लेकर चल रहे मुकदमे की सुनवाई पूरी हो गई है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रहे एनोस एक्का और उनकी पत्नी को अदालत ने दोषी पाने के बाद 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है। कुल 10 लोगों को सजा हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Jharkhand Tribal land scam Ex minister Anosh Ekka and wife convict Jail sentence know case and court verdict
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। यह मामला छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े अवैध रूप से आदिवासी जमीन अधिग्रहण से संबंधित है।

विज्ञापन


जेल के साथ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने साफ किया कि जुर्माना न भरने पर एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। मामले में अदालत ने कुल 10 लोगों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इन दोषियों को पांच साल का कठोर कारावास
इसी मामले में तत्कालीन भूमि सुधार उप कलेक्टर (एलआरडीसी) कार्तिक प्रभात और दो अन्य दोषियों मनीलाल महतो व बृजेश्वर महतो को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं, पांच अन्य दोषियों को चार-चार साल की कैद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand:  महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे सीएम सोरेन, पटना के गांधी मैदान में देंगे संबोधन

एनोस एक्का ने फर्जी पते का इस्तेमाल किया, पत्नी के नाम खरीदी आदिवासी जमीन
सीबीआई की जांच में सामने आया कि 2006 से 2008 के बीच, मंत्री पद पर रहते हुए एनोस एक्का ने फर्जी पते का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी मेनन एक्का के नाम पर बड़ी मात्रा में आदिवासी जमीन खरीदी। इन सौदों में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई। जमीन की खरीदारी रांची जिले के कई इलाकों में हुई। इन सभी सौदों पर लगभग 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed