{"_id":"67fe3672c0dfbbcca4028bc3","slug":"jharkhand-tragedy-four-children-drown-in-pond-while-bathing-know-details-news-in-hindi-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, गहरे पानी में जाने से गई जान; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, गहरे पानी में जाने से गई जान; परिजनों में कोहराम
Tue, 15 Apr 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
Jharkhand: मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। चारों डोभा में नहाने के उतरे थे और इसी दौरान गहरे हिस्से में जाने से उनकी मौत हो गई। घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ये सभी बच्चे 8 से 16 साल की उम्र के थे। यह हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुआ। गढ़वा के सब-डिविजनल अफसर (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में फंसने से डूब गए। मरने वाले बच्चों की पहचान लकी कुमार (8), अक्षय कुमार (12), हरिओम चंद्रवंशी (13) और नारायण चंद्रवंशी (16) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, तो उन्हें तुरंत तालाब से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: पारंपरिक उल्लास के साथ बंग समुदाय ने मनाया पोइला बोइशाख, 'शुभो नोबो बोरशो' कहकर देते हैं बधाई
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है...
