Jharkhand: नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, गहरे पानी में जाने से गई जान; परिजनों में कोहराम
Jharkhand: मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। चारों डोभा में नहाने के उतरे थे और इसी दौरान गहरे हिस्से में जाने से उनकी मौत हो गई। घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ये सभी बच्चे 8 से 16 साल की उम्र के थे। यह हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुआ। गढ़वा के सब-डिविजनल अफसर (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में फंसने से डूब गए। मरने वाले बच्चों की पहचान लकी कुमार (8), अक्षय कुमार (12), हरिओम चंद्रवंशी (13) और नारायण चंद्रवंशी (16) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, तो उन्हें तुरंत तालाब से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: पारंपरिक उल्लास के साथ बंग समुदाय ने मनाया पोइला बोइशाख, 'शुभो नोबो बोरशो' कहकर देते हैं बधाई
खबर अपडेट की जा रही है...