फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand three women died in land slide in bccl coal field area

झारखंडः धनबाद में सड़क धंसने से तीन महिलाओं की मौत, गहरे गड्ढे में समाने से गई जान

Sun, 17 Sep 2023 08:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कमांड क्षेत्र में गोंदुडीह कोलियरी में एक आउटसोर्सिंग परियोजना स्थल पर हुई। 

विज्ञापन
jharkhand three women died in land slide in bccl coal field area
भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद में जमीन धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल जमीन धंसने से तीनों महिलाएं गड्ढे में समा गईं। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कमांड क्षेत्र की घटना है। वहीं बचाव कार्य में हुई देरी से गुस्साए लोगों ने खनन क्षेत्र के प्रबंधकों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। 
विज्ञापन


एक को बचाने के चक्कर में गई दो अन्य की जान
पुलिस ने बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कमांड क्षेत्र में गोंदुडीह कोलियरी में एक आउटसोर्सिंग परियोजना स्थल पर हुई। पुलिस ने बताया कि महिलाएं कथित तौर पर कोयला परिवहन के लिए बनाई गई एक अस्थायी सड़क पर चल रहीं थी, तभी सड़क का एक हिस्सा अचानक ढह गया। जमीन का हिस्सा धंसने से महिलाएं एक गहरे गड्ढे में फंस गईं। बचाव अभियान चलाया गया लेकिन महिलाओं को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


मृतकाओं की पहचान छोटकी बौवा बस्ती निवासी परला देवी (55 वर्षीय), ठंडी देवी (55 वर्षीय) और मांडवा देवी (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। कोलियारी परियोजना पदाधिकारी बीके झा ने पत्रकारों को बताया कि जिस गड्ढे में महिलाएं फंसी, वह गड्ढा करीब सात फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा था। एक चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि पहले एक महिला गड्ढे में गिरी और उसे बचाने के चक्कर में अन्य दो महिलाएं भी गड्ढे में गिरकर दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रबंधक को पीट-पीटकर किया घायल
महिलाओं को बचाने के लिए बचाव कार्य किया गया लेकिन इसमें कथित देरी से महिलाओं की मौत हो गई। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कोलियारी प्रबंधक दिलीप कुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल दोनों को सेंट्रल अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते सड़क धंसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed