{"_id":"626e55c10d532c60c147c175","slug":"jharkhand-three-men-entered-the-house-disguised-as-a-monk-sexually-assaulted-a-12-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: साधु को भेष में घर में घुसे तीन शख्स, किया 12 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: साधु को भेष में घर में घुसे तीन शख्स, किया 12 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न
Sun, 01 May 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 May 2022 03:11 PM IST
सार
झारखंड के खूंटी जिले में 12 साल की मासूम के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स साधु के भेष में घर में घुसे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में 12 साल की मासूम के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स साधु के भेष में घर में घुसे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम तोरपा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार (30 अप्रैल) को हुआ। उस दौरान तीन शख्स साधु के भेष में एक घर में पहुंचे और भीख मांगने लगे। इनमें से एक शख्स पानी पीने के बहाने घर के अंदर चला गया, जबकि बाकी दो आरोपी घर के बाहर लड़की के परिजनों से बातचीत करने लगे। अचानक लड़की चीखते-चिल्लाते हुए घर के बाहर आ गई।
विज्ञापन
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
बताया जा रहा है कि पीड़िता जब अपने परिजनों को मामले की जानकारी दे रही थी, तब तीनों आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद से ताल्लुक रखते हैं, जबकि मुख्य आरोपी लोहरदगा जिले का है। गौरतलब है कि जिले में पिछले 10 दिन के दौरान नाबालिग के यौन उत्पीड़न का यह तीसरा मामला है।