{"_id":"62682b2a86c05702a83ac2d2","slug":"jharkhand-three-members-of-the-family-died-after-the-car-fell-into-the-ditch-the-condition-of-two-including-the-driver-was-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कार के खाई में गिरने से परिवार के तीन लोगों की मौत, चालक समेत दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कार के खाई में गिरने से परिवार के तीन लोगों की मौत, चालक समेत दो की हालत गंभीर
Tue, 26 Apr 2022 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:56 PM IST
सार
दुर्घटना जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर गादीटुंडिन इलाके में दोपहर के समय हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार धनबाद-गिरिडीह मार्ग पर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक कार सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। टुंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर गादीटुंडिन इलाके में दोपहर करीब उस समय हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार धनबाद-गिरिडीह मार्ग पर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि सरयू चौरसिया (52) और उनकी पोती दीप्ति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी पायल चौरसिया (30) ने गंभीर चोटें आने की वजह से बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मृतक महिला अपने पिता सरयू और दो बेटियों दीप्ति और रिया के साथ गिरिडीह के शास्त्री नगर से झरिया जा रही थी। रिया और कार के चालक अनुएल अंसारी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन