{"_id":"5c7219b6bdec224e1b7f750d","slug":"jharkhand-three-maoists-killed-in-an-encounter-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Sun, 24 Feb 2019 09:42 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रविवार तड़के चली मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए हैं। दो एके-47 राइफल बरामद कर ली गई हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि यहां कुछ माओवादी छिपे हुए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
#UPDATE Another Maoist has been killed in the encounter. Operation continues. #Jharkhand https://t.co/huBUBoz7h4
— ANI (@ANI) February 24, 2019
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में कुछ माओवादी छिपे हुए हैं। ये सभी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इलाके की घेराबंदी करने के बाद माओवादियों को रुकने को कहा गया था। जिसके बाद माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद तीन माओवादी ढेर हो गए।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एमएल मीणा ने बताया, ‘‘एक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यहां से लगभग नब्बे किलोमीटर दूर प्रदेश के गुमला जिले के कामडारा में नक्सलियों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की । जिससे इसमें तीन नक्सली मारे गए।
मारे गए लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है ।’’ अधिकारी ने बताया कि मारे गये नक्सली पीएलएफआई समूह के हैं और उनके पास से दो एके 47 राइफलें, एक 315 बोर की राइफल, नक्सली साहित्य एवं बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।
पुलिस मुठभेड़ स्थल की जांच कर रही है और मारे गये नक्सलियेां की पहचान की जा रही है।