फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Three Maoists killed in an encounter with security forces 

झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

Sun, 24 Feb 2019 09:42 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Three Maoists killed in an encounter with security forces 
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रविवार तड़के चली मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए हैं। दो एके-47 राइफल बरामद कर ली गई हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि यहां कुछ माओवादी छिपे हुए हैं।


loader
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में कुछ माओवादी छिपे हुए हैं। ये सभी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इलाके की घेराबंदी करने के बाद माओवादियों को रुकने को कहा गया था। जिसके बाद माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद तीन माओवादी ढेर हो गए।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एमएल मीणा ने बताया, ‘‘एक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यहां से लगभग नब्बे किलोमीटर दूर प्रदेश के गुमला जिले के कामडारा में नक्सलियों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की । जिससे इसमें तीन नक्सली मारे गए।

मारे गए लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है ।’’ अधिकारी ने बताया कि मारे गये नक्सली पीएलएफआई समूह के हैं और उनके पास से दो एके 47 राइफलें, एक 315 बोर की राइफल, नक्सली साहित्य एवं बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ स्थल की जांच कर रही है और मारे गये नक्सलियेां की पहचान की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed