{"_id":"6277b6b8ab81f11df2597fbd","slug":"jharkhand-three-engineering-students-drowned-in-the-pond-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: इंजीनियरिंग के तीन छात्र तालाब में डूबे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: इंजीनियरिंग के तीन छात्र तालाब में डूबे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Sun, 08 May 2022 05:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 05:55 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक तालाब में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र नहाने आए थे। इस दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में यह घटना उस वक्त हुई, जब रामगढ़ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र तालाब में नहाने गए थे। तालाब करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाद में शवों को बाहर निकाला गया और मामले की जांच शुरू की गई। कॉलेज की प्राचार्य शरबानी रे ने बताया कि जान गंवाने वाले सभी छात्र तृतीय वर्ष में थे। कुमार ने बताया कि मरने वालों की पहचान बोकारो जिले के जोधा मोड़ निवासी अंकित कुमार सिंह (22), गिरिडीह जिले के सिमराखाप के रहने वाले अभिषेक कुमार (21) और धनबाद जिले के कतरास मोड़ निवासी रोहन कुमार मालाकार (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।