{"_id":"61036a238ebc3e58407ae111","slug":"jharkhand-sp-chandan-sinha-presented-an-example-of-humanity-saved-the-life-of-an-injured-youth-by-donating-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान कर बचाई घायल युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान कर बचाई घायल युवक की जान
Fri, 30 Jul 2021 08:44 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:44 AM IST
सार
- घायल युवक के परिजनों ने रक्त डोनेट करने के लिए सोशल मीडिया पर की थी अपील
- एसपी सिन्हा के द्वारा रक्तदान पुलिस जवानों के लिए बना प्रेरणा
- जिले के नागरिकों में पुलिस के प्रति सम्मान की भावना बढ़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले के एसपी चंदन सिन्हा ने मानवता की मिसाल पेश की है। एसपी सिन्हा ने मेदिनीनगर एमएमसीएच ब्लड बैंक पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की रक्तदान करके जान बचाई। चंदन सिन्हा द्वारा रक्तदान अब पुलिस जवानों के लिए प्रेरणा बन चुका है। इसके बाद कई पुलिस के जवानों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
दरअसल, एक युवक का सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसे रक्त की बहुत जरूरत थी। ऐसे में घायल युवक के परिजनों ने रक्तदान करने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की थी। इसके बाद जैसे ही एसपी चंदन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपील वाली वीडियो देखी तो उन्होंने घायल युवक के लिए अपना रक्तदान करने का निश्चय किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सलमान नाम का एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे ग्रुप-बी खून की आवश्यकता थी। पलामू एसपी चंदन सिन्हा का भी ब्लड ग्रुप बी है। ऐसे में एसपी तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के बाद एसपी ने कहा कि पलामू में आज के बाद कभी भी जिले में खून की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
और भी कई जवानों ने किया रक्तदान
पलामू एसपी चंदन सिन्हा के रक्तदान करने के बाद अब पुलिस जवानों के लिए यह प्रेरणा बना चुका है। अस्पताल में आकर एक ही दिन कई पुलिस के जवानों ने रक्तदान किया और ब्लड बैंक में रक्तदान भी किया। कहा जा रहा है कि एसपी चंदन सिन्हा ने पहले शहर को जाम से निजात दिलाई है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सभी पुलिस अधकारी ऐसे हो जाएं तो जनता की परेशानी खत्म होने में समय नहींं लगेगा। पुलिस ने जिस तरह से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया उसे देखकर जिले के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। लोगों में पुलिस के जवानों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ गई है।