{"_id":"62aa0781b40402558850c6e3","slug":"jharkhand-soren-government-big-decision-order-to-link-all-the-needy-with-sarvajan-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सोरेन सरकार बड़ा फैसला, सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सोरेन सरकार बड़ा फैसला, सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने का आदेश
Wed, 15 Jun 2022 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:53 PM IST
सार
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुमला से की थी।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन, Hemant Soren
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि अधिकारी राज्य के सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ें। बुधवार को इससे जुड़ आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुमला से की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव की सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है लेकिन आज तक वह पेंशन से वंचित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच करके सुनीता को मदद पहुंचाते हुए जानकारी देने का आदेश दिया। साथ ही सभी उपायुक्तों को उक्त निर्देश दोबारा दिए।
विज्ञापन
विमान ईंधन पर वैट घटाया
झारखंड सरकार ने राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बीस प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार ने झारखण्ड मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2005 की अनुसूची-2 भाग-ई के क्रमांक एक को संशोधित कर विमान ईंधान पर कर की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत करने का निर्णय किया है।