फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand ropeway accident: Cable car company will give compensation of Rs 25 lakh to the next of kin of the dead they will get benefits of government schemes

झारखंड रोपवे दुर्घटना: केबल कार कंपनी मृतकों के परिजनों को देगी 25-25 लाख रुपये मुआवजा, इन्हें मिलेगा सरकारी योजनाओं लाभ  

Sat, 16 Apr 2022 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Apr 2022 09:01 PM IST
सार

देवघर के उप खंड अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन ने भी इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को फाइल भेजी है।

विज्ञापन
Jharkhand ropeway accident: Cable car company will give compensation of Rs 25 lakh to the next of kin of the dead they will get benefits of government schemes
देवघर रोपवे हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के देवघर जिले में रोपवे का परिचालन करने वाली कंपनी ‘दामोदर रोपवेज एंड इंफ्रा लिमिटेड’ (डीआरआईएल) ने कहा कि वह हालिया केबल कार दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के परिजन को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देगी। तीर्थस्थल बैैद्यनाथ धाम से करीब 20 किलोमीटर दूर त्रिकुट पहाड़ी पर हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


10 अप्रैल को अपराह्न चार बजे से रोपवे ट्रॉली में फंसे अन्य 60 पर्यटकों को 46 घंटों तक चले बचाव अभियान में सुरक्षित निकाल लिया गया था। बचाव अभियान भारतीय वायुसेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था। डीआरआईएल के महाप्रबंधक महेश महतो ने कहा, कंपनी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को मानवता के आधार पर मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये देने का फैसला किया है। हमने देवघर प्रशासन को वितरण के लिए चेक उपलब्ध कराए हैं। 
विज्ञापन


देवघर के उप खंड अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन ने भी इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को फाइल भेजी है। इस बीच एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दुर्घटना में 22 लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय निवासी पन्नालाल को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed