फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand:: Ranchi Uni's new building will be built at a cost of ₹ 1100 crore, CM launches six new portals

Jharkhand: ₹1100 करोड़ की लागत से बनेगा रांची विश्वविद्यालय का नया भवन, सीएम ने छह ने नए पोर्टल की शुरुआत की

Tue, 18 Feb 2025 05:45 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल्स का अनावरण किया और रांची विज्ञान केंद्र, रांची अवस्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सोरेन अनुसंधान और नवाचार नीति-2025 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां इन छह पोर्टल्स की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान क्या-क्या हुआ आइए जानें।

विज्ञापन
Jharkhand:: Ranchi Uni's new building will be built at a cost of ₹ 1100 crore, CM launches six new portals
हेमंत सोरेन - फोटो : Jharkhand Government

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल्स का अनावरण किया और रांची विज्ञान केंद्र, रांची अवस्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सोरेन अनुसंधान और नवाचार नीति-2025 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां इन छह पोर्टल्स की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि रांची विश्वविद्यालय का नया भवन कुल 1100 करोड़ रुपये की लागत से रांची जिला के चेड़ी में स्थित 87 एकड़ भूमि पर स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में रांची विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इस नए परिसर में राज्य के 30,000 छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


राज्य में छात्रों के बीच अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा के उद्देश्य से झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी, 2025 गठित की जा रही है। यह नीति उच्च शिक्षा में अनुसंधान के एकीकरण पर जोर देती है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। यह नीति स्टार्टअप के लिए सीड फंडिंग (seed funding) और अनुसंधान परियोजनाओं, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के लिए अनुदान प्रदान करती है। 1,280 करोड़ रुपये के बजट के साथ यह नीति झारखंड छात्र अनुसंधान एवं नवाचार निधि के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को संस्थान अनुसंधान और इनोवेशन सेल की स्थापना के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देगी 
विज्ञापन


मौके पर उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच को सरल बनाने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के उद्देश को सार्थक बनाने की ओर बढ़ाए गए इस ठोस कदम के लिए मैं विभाग के पदाधिकारियों का स्वागत करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पोर्टल्स के अनावरण का मुख्य उद्देश्य क्या है?

डिजिटल गवर्नेस  और डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने हेतु उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के डिजिटल कार्यान्वयन, वेतन निर्धारण और सत्यापन पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान आवेदन पोर्टल जैसे कई पोर्टलों को विकसित किया गया है।

Jharkhand:: Ranchi Uni's new building will be built at a cost of ₹ 1100 crore, CM launches six new portals
हेमंत सोरेन - फोटो : Jharkhand Government

कार्यक्रम के दौरान क्या रहा खास? 

  • वेतन निर्धारण पोर्टल- विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन सत्यापन को सरल बनाने, त्रुटियों को कम करने के साथ दक्षता में सुधार करने हेतु वेतन निर्धारण पोर्टल विकसित किया गया है।
  • लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल- ऑनलाइन मोड में शिक्षण और प्रशिक्षण सेवाओं का प्रबंधन करेगा और संस्थानों में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों या शिक्षण और विकास कार्यक्रमों के प्रशासन, दस्तावेजीकरण आदि के प्रबंधन करने में मदद करेगा।
  • निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल- निजी विश्वविद्यालय पोर्टल राज्य में नए निजी विश्वविद्यालयों के स्थापना एवं प्रबंधन की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल- उच्च व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, उच्च शिक्षण संस्थानों स्तर पर शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू हेतु यह पोर्टल विकसित किया गया है। इससे विद्यार्थियों को फेलोशिप हेतु आवेदन एवं इसका लाभप्राप्त करने में आसानी होगी।
  • अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल- राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों तथा विभागान्तर्गत अन्य संस्थानों में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं का चयन करते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जाना है। उक्त प्रशिक्षुओं के चयन प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ करने हेतु अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल विकसित किया गया है।
  • वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल- राज्य में वित्त रहित स्थायी संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करने की मौजूदा प्रक्रिया में न केवल समय लग रहा है, बल्कि निरीक्षण और सत्यापन के कई स्तर भी है। इस पोर्टल के विकसित होने से महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करने की प्रक्रिया सरल होगी और समय भी कम लगेगा।
  • इनोवेशन हब (Innovation Hub)-  क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, राँची परिसर में स्थापित इनोवेशन हब रचनात्मक एवं नवाचारी विचारों का पोषण, इनोवेटिव सोच और व्यावहारिक समस्या का समाधान, इनोवेशन को प्रेरित करने आदि के लिए उचित वातावरण प्रदान करेगा।
  • साइन्स सिटी, रांची- रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र साइन्स सिटी के रूप में अपग्रेड करने हेतु 270 करोड़ की परियोजना तैयार की गई है। इसका निर्माण लगभग 25 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इसके निर्माण से रांची में वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के दर्शन हेतु वैज्ञानिक प्रदर्शन के साथ-साथ मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-सीईओ सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड संजय कुमार राकेश भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed