{"_id":"6398dadc283ea02b260dd013","slug":"jharkhand-ranchi-police-forms-sit-to-probe-killing-attempt-case-of-sushma-baraik","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में सुषमा बड़ाइक की हत्या का प्रयास, पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में सुषमा बड़ाइक की हत्या का प्रयास, पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की
Wed, 14 Dec 2022 01:34 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, रांची।
एएनआई, रांची।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:34 AM IST
सार
रांची पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए दो डीएसपी और कई निरीक्षकों वाली एसआईटी का गठन किया है। सुषमा बड़ाइक आईपीएस पीएस नटराजन के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद चर्चा में आई थी।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को सहजानंद चौक और हरमू चौक के बीच सुषमा बड़ाइक को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुषमा पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह अपने बॉडीगार्ड के साथ जा रही थीं। सुषमा को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रांची पुलिस ने सुषमा बड़ाइक की हत्या के प्रयास मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
पुलिस ने एसआईटी का किया गठन
रांची पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए दो डीएसपी और कई निरीक्षकों वाली एसआईटी का गठन किया है। सुषमा आईपीएस पीएस नटराजन के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद चर्चा में आई थीं।सुषमा ने 2005 में झारखंड के तत्कालीन आईजी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तड़ातड़ गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हुई। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास आरोपियों ने सुषमा पर गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से बाइक से अपने बॉडीगार्ड के साथ हाईकोर्ट जा रही थीं। एक मामले में उनकी सुनवाई थी। सहजानंद चौक पर पहुंचते ही बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे और सुषमा पर गोली चलाने लगे। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की। सुषमा गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़ीं। पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुषमा को गोली किसने और क्यों मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।