फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Raj Bhavan Chief Minister the leaders of the INDIA alliance Hemant Soren news and updates

Jharkhand: हेमंत सोरेन तीसरी बार बने सीएम, शपथ के बाद कहा- जनता के हित में जारी रहेंगे महागठबंधन सरकार के काम

Thu, 04 Jul 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन में राज्यपाल ने शाम करीब पांच बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन सरकार का बहुमत परीक्षण 8 जुलाई को होगा। बता दें कि 28 जून को करीब पांच महीने बाद हेमंत को जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बुधवार को चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Jharkhand Raj Bhavan Chief Minister the leaders of the INDIA alliance Hemant Soren news and updates
हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उन्हें विपक्षी गठबंधन- इंडिया के विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। आठ जुलाई को हेमंत सरकार का बहुमत परीक्षण होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी
राजभवन में गुरुवार को केवल हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में किया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की जनता के हित को देखते हुए ही सभी काम किए
तीसरी बार शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, 2019 से ही वर्तमान महागठबंधन सरकार ने झारखंड की जनता के हित को देखते हुए ही सभी काम किए हैं। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौरान चंपई सोरेन ने उन्हीं पहलों को आगे बढ़ाया। अब कोर्ट के आदेश के बाद मैं बाहर आ सका हूं।'
मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना ने जताई खुशी
झारखंड में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हेमंत सोरेन ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। वह लोगों के लिए वैसे ही काम करते रहेंगे जैसे वह हमेशा करते आए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तरफ संकेत करते हुए कहा कि अब सरकार के पास काफी कम समय बचा है।
पहले सात जुलाई को शपथ लेने की बात सामने आई थी
शपथ ग्रहण से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया था कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हालांकि, बाद में हेमंत के आज ही शपथ लेने की बात सामने आई और अब हेमंत तीसरी बार सीएम बन चुके हैं।




चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे
गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं, चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।



चंपई सोरेन के आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले चंपई सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेत और पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थे।

28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed