{"_id":"5f41092ba8781c44ab024f26","slug":"jharkhand-railman-s-body-recovered-from-near-railway-station-in-palamau","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में रेलवे स्टेशन के नजदीक से रेलकर्मी का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में रेलवे स्टेशन के नजदीक से रेलकर्मी का शव बरामद
Sat, 22 Aug 2020 05:31 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
सतबहिनी रेलवे स्टेशन
- फोटो : Social Media
झारखंड के पलामू जिले के सतबहिनी रेलवे स्टेशन के पास आज एक रेल कर्मचारी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। राजकीय रेल पुलिस ने बताया कि शव को रेलवे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान उमेश रजवार (37) के रुप में की गयी है और वह रेलवे स्टेशन पर बतौर पोर्टर तैनाथ था। रेलवे सूत्रों ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और कल उसने ड्यूटी करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि रजवार स्टेशन से एक किलोमीटर दूर छतरपुर गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि बरामद शव एवं घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा।
विज्ञापन