{"_id":"578f535c4f1c1b1e25c4b53f","slug":"jharkhand-raghubar-das-govt-announced-big-prize-on-maoist","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों पर बड़ा ईनाम घोषित करेगी झारखंड सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों पर बड़ा ईनाम घोषित करेगी झारखंड सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी झारखंड सरकार ने अब बड़े नक्सल नेताओं पर ईनाम बढ़ाने की तैयारी भी कर ली है। इसी कड़ी में एमसीसीआई के पोलित ब्यूरो के चुनिंदा सदस्यों पर घोषित ईनाम को पांच करोड़ करने की तैयारी है।
इस संबंध में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राज्य के डीजीपी डीके पांडेय ने इसके लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश की है।
बता दें कि राज्य में फिलहाल माओवादी पोलित ब्यूरो के चार सक्रिय सदस्य हैं। बताया जाता है कि पोलित ब्यूरो के कुल सदस्यों की संख्या 22 के करीब है। ऐसे में राज्य सरकार की मंशा चारों सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में राज्य की पुलिस ने नक्सली कमांडर बड़ा विकास का आत्मसमर्पण कराया है। जिसके बाद से पुलिस के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। पुलिस की मंशा बड़े नेताओं को आत्मसमर्पण कराने या उन्हें गिरफ्तार करने की है।