फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: President Draupadi Murmu reached Raj Bhavan, Governor and CM CM Soren welcomed

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं राजभवन, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल व CM सीएम सोरेन ने किया स्वागत

Thu, 31 Jul 2025 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 07:19 PM IST
सार

President Visit Jharkhand: महामहिम गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रांची राजभवन पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को बुके देकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: President Draupadi Murmu reached Raj Bhavan, Governor and CM CM Soren welcomed
सीएम सोरेन व राज्यपाल ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेकर गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रांची राजभवन पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को बुके देकर स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई जगहों पर बेरीकेडिंग किया गया था। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। वहीं शुक्रवार को सुबह राष्ट्रपति धनबाद के लिए रवाना होंगी। धनबाद में आईआईटी,आईएसएम में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन


पढ़ें: देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, भगैया सिल्क की शॉल बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

एम्स देवघर की बढ़ाई शोभा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स देवघर जैसे चिकित्सा संस्थान, जो स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को समाप्त करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं, अंधकार में प्रकाश फैलाने वाले दीपस्तंभ की तरह हैं। इन संस्थानों पर केवल कम लागत में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा प्रदान करने की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में परिवर्तन के वाहक की भूमिका भी निभानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed