फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: President Draupadi Murmu welcomed at Deoghar Airport

Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, भगैया सिल्क की शॉल बनी आकर्षण का केंद्र

Thu, 31 Jul 2025 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 05:21 PM IST
सार

यह शॉल गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित भगैया क्षेत्र के स्थानीय बुनकरों द्वारा हाथ से बुना गया था। यह न केवल झारखंड की समृद्ध बुनकरी परंपरा, हस्तशिल्प कौशल और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, बल्कि राज्य की लोककला को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का भी एक सशक्त प्रयास है।

विज्ञापन
Jharkhand: President Draupadi Murmu welcomed at Deoghar Airport
राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति को झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भगैया सिल्क से निर्मित एक विशेष शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

यह शॉल गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित भगैया क्षेत्र के स्थानीय बुनकरों द्वारा हाथ से बुना गया था। यह न केवल झारखंड की समृद्ध बुनकरी परंपरा, हस्तशिल्प कौशल और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, बल्कि राज्य की लोककला को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का भी एक सशक्त प्रयास है।

विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सुचारू संचालन पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्वागत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस क्षण को और भी गरिमामय बना दिया। महामहिम राष्ट्रपति का देवभूमि देवघर आगमन समूचे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपस्थिति ने राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विशेषकर आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed