फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Poonam Mahto became Narendra Modi Scheme PMJAY first beneficiary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से पहली लाभार्थी बनी झारखंड की पूनम महतो

Mon, 24 Sep 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 24 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Poonam Mahto became Narendra Modi Scheme PMJAY first beneficiary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) का शुभारंभ करने के कुछ ही मिनट बाद पूनम महतो यहां एक अस्पताल में अपनी बच्ची को जन्म देकर इस योजना की पहली लाभार्थी बन गई। पूर्वी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में यहां रविवार को एक बजकर दस मिनट पर पूनम ने बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


पीएमजेएवाई को सरकार से वित्त प्राप्त दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य देखभाल योजना बताया जा रहा है। इस योजना का लक्ष्य देशभर में 10.74 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये प्रति परिवार सलाना कवरेज मुहैया करना है। इसमें केंद्र 60 फीसदी और राज्य सरकार शेष 40 फीसदी योगदान करेंगे।
विज्ञापन


पड़ोसी सरायकेला खरसावां जिला स्थित गमरिया थानाक्षेत्र के बासुरदा गांव की 24 वर्षीय पूनम महतो को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने बताया कि उसके सारे चिकित्सा खर्च का वहन इस योजना के तहत किया जाएगा। अस्पताल ने मरीज को भोजन, दवाईयां, चिकित्सीय परामर्श, जांच समेत सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध करायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि प्रसव पर 18,500 रुपये का खर्च आया। चूंकि, बच्ची का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ है, इसलिए मां और बच्ची दोनों को एक हफ्ते तक अस्तपाल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। जच्चा-बच्चा, दोनों ही स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed