फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Politics: BJP suffers a setback ahead of Ghatshila elections, several BJP leaders join JMM

Jharkhand Politics: घाटशिला चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, बीजेपी के कई नेता JMM में हुए शामिल

Thu, 30 Oct 2025 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Oct 2025 08:26 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Jharkhand Politics: BJP suffers a setback ahead of Ghatshila elections, several BJP leaders join JMM
JMM में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटशिला उप चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा को जोर का झटका दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और पदाधिकारियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है। गुरुवार को कांके स्थित सीएम के आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष सभी ने झामुमो की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


शामिल होने वाले में सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


पढे़ं: रांची में टायर फटने से यात्री वैन पलटी, चार की मौत, 12 लोग घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला। गौरतलब है कि झामुमो में शामिल होने वाले नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन लोगों पर घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है। इसलिए बीजेपी ने इनलोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आज के कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed